businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

म्यूचुअल फंडो ने 40,000 करोड रूपए का निवेश किया

Source : business.khaskhabar.com | Jun 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Mutual funds invest Rs 40000 crore in debt markets during April Mayनई दिल्ली। साझा कोषों (म्यूचुअल फंडों) ने मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-मई अवधि में ऋण बाजारों में 40,000 करोड रूपए से अधिक का निवेश किया। विश्लेषकों का कहना है कि व्यापार धारणा में सुधार के चलते म्यूचुअल फंडों ने आलोच्य अवधि में ऋण बाजारों में 40,000 करोड रूपए से अधिक का निवेश किया। बीते वित्त वर्ष में ऋण बाजारों में लगभग 6 लाख करोड रूपए का निवेश किया गया था। सेबी के आंकडों के अनुसार म्यूचुअल फंडों ने मई में 17,389 करोड रूपए, अप्रैल में 22,650 करोड रूपए यानी कुल मिलाकर 40,039 करोड रूपए निवेश किया।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0