businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मौजूदा वित्त वर्ष में सर्वाधिक विनिवेश : जेटली

Source : business.khaskhabar.com | Mar 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Most disinvestment in the current fiscal year: Jaitleyनई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को कहा कि सरकार भले ही मौजूदा कारोबारी साल में विनिवेश का लक्ष्य पूरी तरह से हासिल नहीं कर पाई, लेकिन इस कारोबारी वर्ष में विनिवेश से अब तक की सर्वाधिक आय हुई है। जेटली ने यहां विदेशी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ग्रोथ नेट 2015 सम्मेलन में कहा, ""भले ही मौजूदा कारोबारी साल में हम विनिवेश का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, लेकिन किसी भी वर्ष की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक विनिवेश हुआ है और इसलिए हम इसे अगले वर्ष और बढ़ाना चाहते हैं।""

मौजूदा कारोबारी साल में विनिवेश से 31,350 करो़ड रूपये हासिल होने का अनुमान है। सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और कोल इंडिया के विनिवेश से ही 24,500 करो़ड रूपये जुटा लिए हैं। 2015-16 के लिए बजट में सरकार ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश से 69,500 करो़ड रूपये जुटाने का अनुमान रखा है।

इसके अंतर्गत अल्पमत हिस्सेदारी के विनिवेश से 41 हजार करो़ड रूपये की आय और नुकसान तथा लाभ में चल रही सरकारी कंपनियों की रणनीतिक बिक्री से 28,500 करो़ड रूपये जुटने की उम्मीद है। रणनीतिक बिक्री को स्पष्ट करने के लिए कहने पर मंत्री ने बताया कि इसका मतलब है प्रबंधन नियंत्रण का हस्तांतरण। उन्होंने और स्पष्ट करते हुए पूछा, ""घाटे में चल रही कंपनी, जिसे उबारा नहीं जा सकता, क्या उसके बारे में कहा जा सकता है कि मैं विनिवेश करना चाहता हूं, लेकिन नियंत्रण अपने पास रखना चाहता हूं और करदाताओं का पैसा उसमें झोंका जाएगाक्""

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0