businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मेकमाईट्रिप ने माईगोला का अधिग्रहण किया

Source : business.khaskhabar.com | Apr 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 MakeMyTrip acquires travel guide startup Mygolaनई दिल्ली। ऑनलाइन यात्रा सेवाएं देने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप ने बुधवार को कहा कि उसने स्टार्ट-अप ट्रैवेल गाइड फर्म माईगोला का अधिग्रहण कर लिया है और उसकी पूरी टीम मेकमाईट्रिप में शामिल हो गई है। मेकमाईट्रिप ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी के पूर्व घोषित नवप्रवर्तन कोष से किया गया है जिसका गठन यात्रा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्टार्ट-अप कंपनियों में निवेश के लिए किया गया है। हालांकि कंपनी ने सौदे के वित्तीय ब्यौरे का खुलासा नहीं किया। मेकमाईट्रिप ग्रूप के सीईओ दीप कालरा ने कहा कि कंपनी ने माईगोला की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0