सबसे सस्ते कंप्यूटर सीएचआईपी की प्री बुकिंग शुरू
Source : business.khaskhabar.com | Sep 28, 2015 | 

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर सीएचआईपी (कंप्यूटर हाईवेयर इन प्रोडक्ट्स) की बिक्री जल्द शुरू हो सकती है। इसकी कीमत सिर्फ 9 डॉलर होगी। इस कंप्यूटर को बनाने के लिए
Next Thing कंपनी ने लोगों से पैसे इक्क्ठे करने के लिए इसे बतौर सीएचआईपी प्रोजेक्ट किकस्टार्टर नाम की क्राउडफंडिंग वेबसाइट पर डाला था।
दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर बनाने के लिए कंपनी ने क्राउडफंडिंग की मशहूर वेबसाइट किकस्टार्टर पर लोगों से क्राउडफंडिंग की है। इस प्रोजेक्ट के लिए दुनिया भर से 39,560 लोगों ने मिलकर करीब 13.70 करो़ड रूपये जमा किए। कंपनी की वेबसाइट पर इस डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Next Thing नामक एक कंपनी ने लिनक्स बेस्ड दुनिया का सबसे सस्ता कंप्यूटर बनाने का दावा किया है, जो महज9 डॉलर (598 रूपये) का होगा। पिछले कुछ सालों तक इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने दुनिया की सबसे बडी क्राउडफंडिंग वेबसाइट किकस्टार्टर के जरिए फंड जमा किया।
कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस पूरी तरह कंप्यूटर जैसा काम करता है। इस डिवाइस में कंप्यूटर की तरह इंटरनेट चला सकते हैं। इस डिवाइस में वाईफाई और ब्लूटुथ भी हैं। इस डिवाइस के जरिए गेम भी खेला जा सकता है। इस डिवाइस में दर्जनों प्री इंस्टॉल्ड एप भी होंगे। इसमें
LibreOffice भी दिया जाएगा, जिसके जरिए आप वर्ड पर काम कर सकते हैं।