businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलआईसी ने एनएमडीसी में बढ़ाई हिस्सेदारी

Source : business.khaskhabar.com | May 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 LIC increased stake in NMDCमुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की लौह अयस्क खनन करने वाली कंपनी एनएमडीसी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कंपनी में 1,116 करो़ड रूपये के अतिरिक्त शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी दो फीसदी बढ़ा ली है।

एनएमडीसी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में नियमित सूचना जारी कर कहा कि एलआईसी ने 7,98,39,172 शेयर खरीदे, जो कंपनी की 2.01 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

ये शेयर मध्य अप्रैल में बाजार से खरीदे गए थे। इन शेयरों का मूल्य 1,116.17 करो़ड रूपये के बराबर है। एलआईसी की एनएमडीसी में पहले से 8.11 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो अब बढ़कर 10.12 फीसदी हो गई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0