businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलएंडटी का शुद्ध लाभ 27 फीसदी घटा

Source : business.khaskhabar.com | May 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 L and T net profit 27 percentकोलकाता। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शनिवार को कहा कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 2014-15 की चौथी तिमाही में 27 फीसदी घटकर 2,070 करो़ड रूपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,840 करो़ड रूपये था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 4 फीसदी बढ़कर 28,023 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 27,024 करो़ड रूपये थी। पूरे कारोबारी साल 2014-15 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ तीन फीसदी घटकर 4,765 करो़ड रूपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 4,902 करो़ड रूपये था। जबकि कुल आय आठ फीसदी बढ़कर 92,005 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 85,128 करो़ड रूपये थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0