businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा कार्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी होंगे कात्सुसी इनू

Source : business.khaskhabar.com | Mar 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Katsushi Inoue is Honda Cars India new president and CEOनई दिल्ली। जापान की प्रमुख कंपनी होंडा ने सोमवार को अपने भारतीय कार कारोबार के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा की है और अप्रैल से कात्सुसी इनू कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी होंगे। गौरतलब है कि मौजूदा मुख्य कार्यकारी हिरोनोरी कानायामा सेवानिवृत्त होकर जापान लौटने वाले हैं।

एक अन्य बदलाव के तहत हीरोयूकी शिमिजू कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुसंगी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन एवं बिक्री) होंगे। एससीआईएल ने एक बयान में कहा कि योशियुकी मात्सुमोतो जो होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे और भारत में तैनात थे, वह अब अपना कार्यकाल पूरा कर जापान वापस जाएंगे।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0