businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्रिक्य बैंक के अध्यक्ष बने केवी कामत

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 KV Kamath appointed as the chief of BRICS Bankनई दिल्ली। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के प्रमुख हस्ती और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन के वी कामत को "बिक्स" देशों द्वारा स्थापित किए जा रहे 50 अरब डॉलर के नव विकास बैंक (एनडीबी) का सोमवार को प्रमुख नियुक्त किया गया।

ब्रिक्स में पांच उभरते विकासशील देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वित्त सचिव राजीव महर्षि ने कहा कि कामत का कार्यकाल पांच साल होगा। नव विकास बैंक (एनडीबी) एक साल में अपना कारोबार शुरू कर सकता है। ब्रिक्स देशों ने पिछले साल नव विकास बैंक स्थापित करने पर समझौता किया था। इसका मुख्याल चीन के शंघाई शहर में होगा।

समझौते के मुताबिक भारत को इस बैंक का पहला अध्यक्ष नियुक्त करने का अधिकार मिला था। महर्षि ने कहा कि कामत को एनडीबी का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0