businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेट एयरवेज की एम्सटर्डम उ़डान 27 मार्च से

Source : business.khaskhabar.com | Jan 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Jet Airways flight to Amsterdam from March 27मुंबई। निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज 27 मार्च से यूरोपीय शहर एम्सटर्डम के लिए नियमित उ़डान सेवा शुरू करेगी। यह जानकारी कंपनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर दी। कंपनी ने इस मार्ग पर पहली कुछ उ़डानों के लिए विशेष किराया योजना भी पेश की है।

बयान में कहा गया है, ""पहली उ़डानों की विशेष किराया योजना के तहत बुकिंग पर 16 फीसदी तक बचत हासिल की जा सकती है। इस योजना के तहत बुकिंग चालू है, जो 15 जनवरी तक चलेगी और इस पर 27 तथा उसके बाद यात्रा की जा सकेगी।"" बयान के मुताबिक, ""योजना बिजनेस और इकॉनॉमी श्रेणी के लिए लागू है और सभी किराए में कर भी शामिल हैं।""

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0