businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जेएसडब्ल्यू सालबनी संयंत्र में निवेश करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 JSW readies Rs 700 crore for Salboni cement unitकोलकाता। सज्जन जिंदल के नियंत्रण वाले जेएसडब्ल्यू समूह ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में 24 लाख टन क्षमता के सीमेंट संयंत्र की स्थापना पर 700 करोड का निवेश करेगा। जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि समूह ने सालबनी में एक सीमेंट इकाई की स्थापना करने का फैसला किया है जहां इससे पहले एक करोड टन के इस्पात संयंत्र की स्थापना करने की योजना थी। समूह की मौजूदा सीमेंट उत्पादन क्षमता 70 लाख टन है। राज्य के उद्योग संगठन बीसीसीआई से इस्पात आइकॉन का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद जिंदल ने कहा कि कंपनी चाहती है कि सालबनी में कुछ गतिविधि हो क्योंकि इस्पात परियोजना में देरी हो रही है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0