businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंटेक्स ने पेश किया एक्वा मिनी स्मार्टफोन, जानिए क्या है खास

Source : business.khaskhabar.com | Feb 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Intex Launched Aqua Ace Mini smartphone नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा ऎस मिनी के नाम से पेश किया है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इंटेक्स का एक्वा मिनी स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम दी गई है।

साथ ही इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है जिसे कि आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढा सकते हैं। इंटेक्स का यह फोन 4जी कनेक्टीविटी के साथ आता है।

अब बात करें इसके कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अच्छे बैट्री बेकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच पावर की बैट्री लगाई गई है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे अन्य फीचर्स भी मौजूद हैं। कंपनी ने इस फोन की कीमत 7799 रूपए रखी गई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0