businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ बढा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 IndusInd Bank Q4 profit jumps 25 percent, asset quality improvesमुंबई। इंडसइंड बैंक ने गुरूवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ 27.39 फीसदी बढ़कर 1,793.72 करो़ड रूपये रहा, जो 2013-14 में 1,408.02 करो़ड रूपये था। बैंक ने कहा कि उसकी कुल आय इस अवधि में 19.24 फीसदी बढ़कर 12,095.84 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 10,144.06 करो़ड रूपये थी। रिटेल बैंकिंग कारोबार की कुल आय इस दौरान 17 फीसदी अधिक यानी 6,448.31 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 5,474.49 करो़ड रूपये थी।

इसी दौरान कारपोरेट एवं थोक बैंकिंग कारोबार की कुल आय 9.59 फीसदी अधिक 4,025.50 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 3,672.96 करो़ड रूपये थी। बैंक की कुल जमा 22.53 फीसदी बढ़कर 74,134.36 करो़ड रूपये हो गई, जो एक साल पहले 60,502.28 करो़ड रूपये थी। इसी दौरान बैंक द्वारा निर्गत कुल ऋण 39.67 फीसदी बढ़कर 20,618.06 करो़ड रूपये हो गया, जो एक साल पहले 14,761.96 करो़ड रूपये हो गया।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0