भारत के 100 सबसे अमीर लोगों में 4 महिलाएं
Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2015 |
सिंगापुर। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की फोब्र्स की ताजा सूची में केवल 4 महिलाएं ही जगह बना सकी हैं जिनमें ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और जेनेरिक दवा कंपनी यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी शामिल हैं।
सूची में अन्य दो महिलाएं हैं-हैवेल्स के संस्थापक कीमत राय गुप्ता की पत्नी विनोद गुप्ता और बैनेट, कोलमैन एंड कंपनी की इंदू जैन। इन 4 महिलाओं की सामूहिक संपत्ति 9.2 अरब डॉलर है और सूची में शामिल सभी अमीरों की कुल संपत्ति का करीब तीन प्रतिशत इन महिलाओं के पास है।