businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडियन फार्मा एक्सपो में पहुंचे 15 हजार दर्शक

Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Indian Pharma Expo visitors reached 15 thousandनई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में रविवार को "इंडियन फार्मा एक्सपो 2015" का समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस एक्सपो में तकरीबन 15 हजार दर्शकों ने प्रदर्शनी को देखा और सराहा। इंडियन फार्मा एक्सपो 2015 के दौरान हुए बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2015 के तहत फार्मा क्षेत्र से जु़डी तकरीबन 20 हस्तियों को केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ""प्रतिभाओं का सम्मान करने से न सिर्फ प्रतिभाओं का हौसला बढ़ता है बल्कि उनको जीवन के अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। इंडियन फार्मा एक्सपो के बिजनेस एक्सीलेंसी अवार्ड 2015 के मंच पर आकर प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है।""

इंडियन फार्मा एक्सपो 2015 के समापन के अवसर पर सीआईएमएस मेडिका इंडिया की प्रबंध निदेशक डॉ. मोनिका भट्ट ने कहा, ""आने वाले समय में भारत का फार्मा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। ऎसे में इस फार्मा एक्सपो के जरिए खरीदार, निर्माता व विक्रेता को आमने सामने मिलने को मौका मिलता है और फार्मा इंडस्टी से जु़डी तमाम जानकरियों को जुटाने का मौका भी मिलता है।""

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0