businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईआरसीटीसी लगाएगी पांच और नए सर्वर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 IRCTC to install five more servers to strengthen its e ticketing systemनई दिल्ली। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन अपनी ई-टिकट व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सिंगापुर से आयातित पांच और उच्च क्षमता वाले सर्वर स्थापित करेगी। इस माह के शुरू में आईआरसीटीसी द्वारा यात्री आरक्षण व्यवस्था के लिए दो नए तीव्र गति वाले सर्वर स्थापित किए जाने के बाद पांच और आयातित सर्वर स्थापित करने का यह कदम उठाया गया है।

दो नए तीव्र गति सर्वर स्थापित किए जाने से अति व्यस्त समय में रेलवे टिकटिंग वेबसाइट पर तत्काल टिकटों की बुकिंग क्षमता बढकर दोगुनी हो गई है। पांच नए सर्वर स्थापित करने से इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या 1,80,000 से बढकर 3,00,000 हो जाएगी और 15,000 टिकट प्रति मिनट बुक करने की मौजूदा क्षमता में भी काफी इजाफा होगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0