businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईएमएफ की कमान एक बार फिर संभालेंगी क्रिस्टीन लेगार्ड

Source : business.khaskhabar.com | Feb 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 IMF chief Christine Lagarde, will once againवाशिंगटन। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की कमान एक बार फिर क्रिस्टीन लेगार्ड संभालेंगी। आईएमएमएफ ने अपने प्रबंध निदेशक के तौर पर दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए एक बार फिर लेगार्ड को चुन लिया है, जो इस वक्त भी इस पद पर हैं।
आईएमएफ प्रमुख के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल पांच जून से शुरू होगा। आईएमएफ ने कहा कि यह फैसला उसके कार्यकारी बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया है।
इस ऎलान के बाद लेगार्ड ने एक बयान में कहा, ""मैं दूसरी बार आईएमएफ प्रबंध निदेशक के तौर पर काम करने का अवसर मिलने पर खुश हूं। मैं आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड और 188 सदस्य देशों द्वारा मुझपर एक बार फिर किए गए भरोसे और निरंतर सहयोग की प्रशंसा करती हूं।""

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0