businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एचपी विंडो 10 स्मार्टफोन लांच कर सकती है

Source : business.khaskhabar.com | Dec 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 HP to Launch First Windows 10 Smartphoneन्यूयार्क। प्रिंटर और कंप्यूटर उत्पादों के लिए विख्यात कैलीफोर्निया की कंपनी ह्यूलेट पैकार्ड (एचपी) अगले साल की शुरूआत में विंडो 10 पर चलने वाला स्मार्टफोन लांच कर सकती है। यह जानकारी एक रिपोर्ट से मिली।

बिडनेसईटीसी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्पेन के बार्सिलोना में 22-25 फरवरी को होने वाले "मोबाइल विश्व कांग्रेस 2016" में अपने "एचपी फाल्कन" स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन विंडो 10 पर चलने वाले दूसरे स्मार्टफोन से अधिक सक्षम होगा। हाल ही में लांच किए गए ल्यूमिया 950 और ल्यूमिया 950एक्सएल विंडो 10 पर चलते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0