businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एचडीएफसी बैंक का समेकित शुद्ध लाभ बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 HDFC Bank consolidated net profit increasedमुंबई| एचडीएफसी बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 2014-15 में 22.24 फीसदी बढ़ा। बैंक ने कहा कि उसका शुद्ध लाभ 10,688.89 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 8,743 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कुल समेकित आय 18.4 फीसदी बढ़कर 60,212.18 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 50,852.52 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया, "शुद्ध ब्याज आय इस दौरान 4.4 फीसदी पर बरकरार रही।"

इसी अवधि में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 20.5 फीसदी बढ़कर 10,215.92 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 8,478.4 करोड़ रुपये था।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0