businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सरकार ने सोने और चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढाया

Source : business.khaskhabar.com | Apr 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Government hikes import tariff on gold, silverनई दिल्ली। सरकार ने वैश्विक रूझान के बीच बुधवार को सोने का आयात शुल्क मूल्य बढाकर 385 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का आयात शुल्क मूल्य 543 डॉलर प्रति किलो ग्राम कर दिया है।

मार्च के अंतिम पखवाडे के लिए सोने का शुल्क मूल्य 375 डॉलर और चांदी का शुल्क मूल्य 512 डॉलर प्रति किलोग्राम था। आयात शुल्क मूल्य वह न्यूनतम मूल्य है जिस पर सीमा शुल्क लगाया जाता है ताकि आयातित खेप की कीमत कम दिखा कर शुल्क की चोरी करने की किसी भी प्रवृत्ति पर रोक लगाया जा सके। सरकार वैश्विक बाजार के मूल्यों के आधार पर इसका पाक्षिक रूप से संशोधन करती है।

सिंगापुर बाजार में सोने का मूल्य मजबूती की धारणा के साथ 1,186 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी की कीमत 16.72 डॉलर प्रति आंैस पर चल रही थी। घरेलू बाजार में भी इसी तरह का रूझान रहा। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 26,575 रूपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 37,200 रूपए प्रति किलोग्राम के भाव पर चल रहा है। सोना, पेट्रोलियम के बाद भारत में दूसरा सबसे बडा आयातित उत्पाद है। सोने का आयात बिल बढने से देश के चालू खाते का घाटा प्रभावित होता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0