businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

9,999 रू. में खरीदिए एप्पल का ये फोन

Source : business.khaskhabar.com | Jan 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Good news for iPhone lovers, buy I phone at Rs 9999नई दिल्ली। आईफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। एप्पल अपना आईफोन 4एस भारत में 9,999 रूपए में बच रही है। कंपनी ने इस फोन को 5 साल पहले 14 अक्टूबर 2011 को हुआ था। 2014 तक यह फोन भारत में 31,500 रूपये में बिक रहा था।

हालांकि 2014 में ही कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया। बता दें कि वेबसाइट ग्रीनडस्ट पर ओपन बॉक्स, फैक्ट्री सेकंड और सरप्लस प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। और यहां से प्रोडक्ट खरीदने का मतलब यह नहीं है कि आप आईफोन कंपनी से सीधे खरीद रहे हैं। ग्रीनडस्ट के मुताबिक, आईफोन वैसा ही है जैसे लोग कंपनी के आउटलेट्स से खरीदते हैं। कंपनी ने कस्टमर्स को भरोसा दिलाने के लिए कहा कि यहां बिकने वाले फोन अनयूज्ड होते हैं।

हालांकि इनकी सील टूटी हुई होती है क्योंकि वे फोन के सॉफ्टवेयर को सही करते हैं डिसमें कोई खराबी होती है। इसलिए वह कंपनी के सील्ड प्रोडक्ट जैसा है। इसके अलावा ग्रीनडस्ट लोगों को 6 महीने की वॉरंटी भी दे रही है। फिलहाल बाजार में सबसे नया आईफोन 6एस और 6एस प्लस है और जल्द ही आईफोन 7 भी लॉन्च होने वाला है। ऎसे में 9,999 रूपये का आईफोन 4एस अच्छी डील नहीं होगी। लेकिन अगर सस्ता आईफोन खरीदने का शौक है तो इस बारे में सोच सकते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0