businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बेंगलूरू में आवासीय परियोजना विकसित करेगी गोदरेज प्रॉपर्टीज

Source : business.khaskhabar.com | Mar 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Godrej Properties will develop residential project in Bangaloreनई दिल्ली। रीयल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मंगलवार को कहा कि उसने बेंगलुरू में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए एक नया अनुबंध किया है। कंपनी की प्रस्तावित परियोजना में 79,000 वर्ग मीटर बिक्री योग्य जगह की पेशकश की जाएगी।

 मुंबई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा, "गोदरेज समूह की रीयल एस्टेट इकाई गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलूरू में व्हाइटफील्ड में एक रिहाइशी परियोजना विकसित करने के लिए एक नया समझौता किया है।" गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक व सीईओ फिरोजशा गोदरेज ने कहा, "हमें बेंगलूरू में एक नई रिहाइशी परियोजना शुरू करते हुए काफी खुशी है। यह बेंगलूरू में हमारी 8 वीं और व्हाइटफील्ड में दूसरी परियोजना है।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0