businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एशिया के टॉप 10 गंतव्यों में चार भारतीय शहर शामिल

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Four Indian Cities Among Top 10 Asian Destinations Listमुंबई। एशिया के शीर्ष 10 गंतव्यों में चार भारतीय शहर आगरा, अहमदाबाद, कोच्चि व पणजी शामिल हैं। यह वैश्विक सर्वेक्षण अंतिम समय पर किसी लग्जरी गंतव्य के लिए बुकिंग जो सस्ता भी हो, पर आधारित है। ऑनलाइन होटल सर्च साइट ट्रिवागो के सर्वेक्षण में एशिया के 10 लग्जरी लेकिन उचित मूल्य वाले गंतव्यों में चार भारतीय शहरों को स्थान मिला है। यह आंकडा यूरोप, उत्तर व मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ओशनिया, दक्षिणपूर्व एशिया, पश्चिम एशिया व अफ्रीका से जुटाया गया है। उत्तर प्रदेश का आगरा शहर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां एक रात ठहरने का औसत खर्च 5,220 रूपये है। गुजरात का अहमदाबाद शहर 5,275 रूपये के खर्च के साथ सूची में तीसरे स्थान पर है। एक रात के 5,660 रूपए के ठहरने के खर्च के साथ कोच्चि सातवें स्थान पर है। 5,673 रूपए के खर्च के साथ गोवा आठवें स्थान पर है। ट्रिवागो के भारत में प्रतिनिधि अभिनव कुमार ने कहा कि एयरलाइन कंपनियों के बीच हालिया किराया युद्ध से भारतीय यात्रियों को देश या देश से बाहर छुियों के लिए अच्छा मेल मिला है। पणजी व कोच्चि में प्रमुख पांच सितारा होटलों का मूल्य इस समय काफी अनुकूल है। सर्वेक्षण के अनुसार चीन का जुहाई शहर इस सूची में शीर्ष पर है। वहां एक राहत ठहरने का खर्च 4,169 रूपए है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0