businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फ्लिपकार्ट ने गुडगांव के पास फुलफिलमेंट केन्द्र खोला

Source : business.khaskhabar.com | Oct 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Flipkart to open warehouse in Gurgaon to meet demandबेंगलुरू। ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने गुडगांव के पास लुहारी में फुलफिलमेंट केंद्र खोलने की घोषणा की। यह केंद्र उत्तरी क्षेत्र में उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स और टिकाउ उपभोक्ता सामान की बढती जरूरत को पूरा करेगा। कंपनी ने कहा कि इस नई सुविधा के साथ फ्लिपकार्ट के अब 15 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में 17 भंडारगृह हो गए हैं। बयान में कहा गया है कि इस भंडार गृह में मुख्य रूप से उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स और टिकाऊ उपभोक्ता सामान मसलन टीवी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एसी व माइक्रोवेव ओवन का भंडार रखा जाएगा। यहां से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश को आपूर्ति की जाएगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0