businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फ्लिपकार्ट ने अगस्त तक 15 करो़ड उत्पाद बेचे

Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Flipkart sells 150 mn products online till Augustबेंगलुरू। ई-रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि वर्तमान कैलेंडर वर्ष में सोमवार 10 अगस्त तक उसने 15 करो़ड उत्पाद बेचे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 150 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा, ""हमने 2014 के मुकाबले इस साल 150 फीसदी अधिक उत्पाद बेचे हैं।""

बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि पिछले वर्ष की किस अवधि से ताजा आंक़डे की तुलना की गई है। कंपनी के प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि 2014 के प्रथम आठ महीनों से ताजा आंक़डे की तुलना की गई है। बयान के मुताबिक, कंपनी को सर्वाधिक ग्राहक बेंगलुरू, नई दिल्ली, चेन्नई, पुणे, कोयंबटूर और अहमदाबाद से मिले। साथ ही फैशन, जीवनश्ौली, गृह और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की सर्वाधिक बिक्री हुई। कंपनी अगले एक साल में एक अरब उत्पादों की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0