businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एस्सार ऑयल देश की सबसे ब़डी सीबीएम गैस उत्पादक

Source : business.khaskhabar.com | Apr 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Essar Oil becomes India largest CBM gas producerकोलकाता। तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी एस्सार ऑयल ने सोमवार को कहा कि वह देश की सबसे ब़डी कोलबेड मिथेन (सीबीएम) गैस उत्पादक कंपनी बन गई है। कंपनी ने कहा कि हाल ही में उसकी पश्चिम बंगाल के रानीगंज में स्थित गैस इकाई ने पांच लाख मानक घन मीटर प्रति दिन (एससीएमडी) का उत्पादन लक्ष्य पार कर लिया है।

कंपनी के उत्खनन और उत्पादन खंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष माहेश्वरी ने एक बयान में कहा, ""हम 5.5 लाख एससीएमडी सीबीएम उत्पादन करने में सफल रहे हैं और (अन्य तैयार) कुओं से उत्पादन चालू हो जाने के बाद अगले कुछ महीने में आपूर्ति बढ़ाकर 12 लाख एससीएमडी कर पाने की उम्मीद करते हैं।"" कंपनी ने बताया कि नए 155 कुएं खोदे जा चुके हैं और गैस उत्पादन शुरू करने की विभिन्न अवस्थाओं में हैं। (आईएएनएस)|

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0