businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूरोपीय संघ ने दी यूनान को अल्पकालिक ऋण की मंजूरी

Source : business.khaskhabar.com | July 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 EU approves emergency loan for Greeceब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूनान को 7.8 अरब डालर के अल्पकालिक कर्ज की मंजूरी दे दी है ताकि वह ईसीबी के बकाए का भुगतान कर सके और आईएमएफ का कर्ज लौटा सके। यह मंजूरी ऎसे समय दी गई है जब नए राहत पैकेज को मंजूरी अभी दिया जाना है। यूरोपीय आयोग (ईसी) के उपाध्यक्ष वालदिस दोमब्रोवसकिस ने संवाददाताओं से कहा, "हमने वित्त पोषण को पूरा करने के लिए समझौता किया है। इस समझौते को 28 देशों का समर्थन प्राप्त है।" यूनान को यूरोपीय केंद्रीय बैंक का 4.2 अरब यूरो सोमवार को भुगतान करना हैं। साथ ही उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के बकाए भी लौटाने है। इस सहायता से यूनान आईएमएफ को कर्ज लौटा सकेगा तथा ईसीबी को भुगतान कर सकेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0