businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ड्यूपोंट भारत में खोलेगा खाद्य उद्योग केन्द्र

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 DuPont opens new centre in India for food industryनई दिल्ली। रासायनिक उत्पाद और सेवा कंपनी ड्यूपोंट ने बुधवार को भारत में एक नवोन्मेष आवेदन केंद्र खोलने की घोषणा की है जो स्थानीय खाद्य उत्पाद उद्योग की जरूरतें पूरी करेगा। ड्यूपोंट ने एक बयान में कहा कि कंपनी की इकाई ड्यूपोंट न्यूट्रिशन ऎंड हेल्थ ने भारत के खाद्य उद्योग की मदद के लिए गुडगांव में एक केंद्र खोला है।

इस केंद्र का विस्तार किया जा सकता है और इस वर्ष के अंत तक इसमें 15 से 20 कर्मचारी होंगे। ड्यूपोंट न्यूट्रिशन ऎंड हेल्थ के अध्यक्ष मैथियास हेंजेल ने कहा कि खाद्य विज्ञान वैश्विक हैं जबकि खाने का स्वाद और जायका स्थानीय है। उन्होंने कहा, "स्थानीय समाधान विकसित करने के लिए हमें अपने खाद्य से जुडे स्थानीय ग्राहकों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है जो अपने उपभोक्ताओं के लिए विकसित कर रहे हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0