businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रक्षा विनिर्माण में घरेलू कंपनियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

Source : business.khaskhabar.com | Apr 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Domestic firms to be encouraged into defence manufacturingतिरूचिरापल्ली। केंद्र ने रक्षा उपकरणों का विनिर्माण शुरू करने के लिए घरेलू कंपनियों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है और आने वाले समय में ऎसे उत्पादों के आयात पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। केंद्रीय भूतल परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी राज्य मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा, "ऎसा होने पर संभव है कि उद्यमियों के लिए अनेक मौके खुलेंगे।"

उन्होंने पूर्वी तट सडक मार्ग(ईसीआर) को चौडा करने की योजना की पुष्टि की और इससे तमिलनाडु में उद्योग में तेजी पर भी जोर दिया। राधाकृष्णन ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश मेक इन इंडिया पहल के प्रति जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0