businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देना बैंक छोटे एनपीए बेचेगा

Source : business.khaskhabar.com | July 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Dena Bank soon will sell small NPA, must readमुंबई। मध्यम आकार वाला देना बैंक पहली बार, मौजूदा तिमाही के दौरान परिसंपत्ति के पुनर्गठन कंपनियों को दो लाख रूपए तक के एनपीए (गैर निष्पादक परिसंपत्तियां) बेचेगा। बैंक अब तक परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) को बडे एनपीए बेच रहा था। बैंक के कार्यकारी निदेशक आर के ठक्कर ने कहा "हम दो लाख रूपए तक के छोटे ऋण जो एनपीए में तब्दील हो गए हैं, इन्हें एआरसी को बेचना चाहते हैं। प्रक्रिया चल रही है और हम अगले एक महीने के लिए ऎसे एनपीए की बिक्री करेंगे। उन्होंने कहा कि यह खुदरा और वाणिज्यिक ऋण का मिश्रण होगा लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ऎसे कितने एनपीए की बिक्री करेगा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0