businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सीबीडीटी विदेशी फंड के दावे का निस्तारण 1 महीने में करेगा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 CBDT to settle foreign funds claims within a monthनई दिल्ली। आय कर विभाग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के उन दावों का निस्तारण एक महीने के भीतर कर दिया जाए, जिनमें दूसरे देशों के साथ दोहरे कराधान निवारण समझौते (डीटीएए) के तहत कर छूट मांगी गई है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ""यह फैसला किया गया है कि विदेशी संस्थागत निवेश के सभी मामलों में जिनमें डीटीएए के प्रावधानों के तहत लाभ की मांग की गई है दावा किए जाने के एक महीने के भीतर निस्तारण कर दिया जाए।"" बयान में कहा गया है, ""संबंधित अधिकारियों को तदनुकूल निर्देश दे दिए गए हैं।"" (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0