businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बायोकॉन का शुद्ध लाभ 20.23 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Biocon net profit increased 20.23 percentचेन्नई। बेंगलुरू की जैव-फार्मास्यूटिकल्स कंपनी बायोकॉन ने गुरूवार को कहा कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 2014-15 में 20.23 फीसदी बढ़कर 497.72 करो़ड रूपये रहा, जो एक साल पहले 413.72 करो़ड रूपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को जारी अपने बयान में कहा कि इस अवधि में उसकी कुल आय 7.39 फीसदी अधिक 3,089.81 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 2,877.31 करो़ड रूपये थी। जनवरी-मार्च 2015 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 78 फीसदी बढ़कर 201.54 करो़ड रूपये रहा, जिसें 105 करो़ड रूपये का योगदान सिंजेन में हिस्सेदारी बिक्री से हुए लाभ का रहा। जनवरी-मार्च 2014 में कंपनी का शुद्ध लाभ 90.93 करो़ड रूपये था।

IANS

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0