businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भूषण स्टील को ऋण पुनर्गठन के लिए मंजूरी मिली

Source : business.khaskhabar.com | Jun 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Bhushan Steel Loan Recast Plan Gets Banks Approvalनई दिल्ली। भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके संयुक्त ऋणदाता मंच (जेएलएफ) ने ऋणों के पुनर्गठन संबंधी उसकी योजना को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बीएसई को यह जानकारी दी है। इसके अनुसार, "15 दिसंबर 2014 को, रिजर्व बैंक ने ऋणों के पुनर्गठन के लिए एक योजना की घोषणा की। जेएलएफ ने इस योजना के मद्देनजर बीएसएल के ऋण की अवधि 25 साल के लिए बढाने को मंजूरी दी है। हालांकि इस योजना को संबद्ध बैंकों के अधिकारियों से मंजूरी ली जानी है।" कंपनी ने कहा है कि इस बारे में उसे कुछ बैंकों से मंजूरी मिल गई है जबकि बाकी से मिलनी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0