businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारती एयरटेल का म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्प विंक लांच

Source : business.khaskhabar.com | Sep 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Bharti Airtel launches music streaming app Wynkनई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग मोबाइल एप्लीकेशन "विंक म्यूजिक" लांच किया है। इस एप्लीकेशन में हिंदी, क्षेत्रीय भाषाओं और अंतर्राष्ट्रीय गीतों सहित 17 लाख से अधिक गीतों का संग्रह है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। कंपनी के उपभोक्ता कारोबार के निदेशक श्रीनिवासन गोपालन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ""भारत में इंटरनेट का मुख्यत: मोबाइल पर उपयोग होता है। विंक आज से एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्मो पर उपयोग किया जा सकता है।"" इस लांच के साथ एयरटेल ओवर द टॉप (ओटीटी) मोबाइल एप्लीकेशन लांच करने वाली देश की पहली दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। किसी भी मोबाइल सेवा प्रदाता के स्मार्टफोन ग्राहक इसका उपयोग कर सकते हैं। वे अपने सेट पर संगीत स्ट्रीम कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0