businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीएचईएल का कोल्डैम पनबिजली संयंत्र शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Jun 15, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 BHEL Starts NTPC Plant in Himachal Pradeshनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बीएचईएल ने सोमवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 800 मेगावॉट का कोल्डम पनबिजली संयंत्र चालू कर दिया है।

बीएचईएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, "भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) ने हिमाचल प्रदेश में कोलडैम पनबिजली परियोजना की दो-दो 100 मेगावॉट की सभी चारों इकाइयां शुरू कर दी हैं।" कोल्डैम परियोजना से सालाना करीब 3,054 गीगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।

बयान के मुताबिक सभी चारों इकाइयां 75 दिन के भीतर शुरू की गई हैं। इसकी पहली इकाई 30 मार्च 2015 को शुरू हुई थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0