businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एक्सिस बैंक ने स्मार्ट स्व सेवा टर्मिनल लॉन्च की

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Axis Bank launches smart self service terminalनई दिल्ली। निजी क्षेत्र के देश के तीसरे बडे बैंक एक्सिस बैंक ने ग्राहकों को सरल एवं प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं प्रदान करने के लिए स्मार्ट स्व सेवा टर्मिनल शुरू करने का ऎलान किया है। बैंक के रिटेल बैंकिंग के प्रमुख एवं समूह कार्यकारी राजीव आनंद ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि ग्राहकों को एक ही मशीन से नकदी आह्रण और जमा करने के साथ ही दूसरी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट स्व सेवा टर्मिनल पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) के स्थान पर स्मार्ट स्व सेवा टर्मिनल लगाए जाएंगें। इस टर्मिनल से नकद जमा करने की कोई सीमा नहीं होगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0