businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एटलस साइकिल का मप्र संयंत्र होगा बंद

Source : business.khaskhabar.com | Dec 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Atlas Cycles shuts Malanpur facilityमुंबई| एटलस साइकिल ने वर्षो तक मध्य प्रदेश के मालनपुर संयंत्र के घाटे में रहने के बाद इसे बंद करने का फैसला कर लिया है। यह जानकारी कंपन ने गुरुवार को दी। इस संयंत्र में विनिर्माण पहले से बंद है। कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को जारी अपने बयान में कहा, "निदेशक मंडल ने मालनपुर संयंत्र को बंद करने का फैसला किया है और वहां विनिर्माण गतिविधि पहले से ठप्प है।"

बयान में कहा गया है, "इकाई को जल्द-से-जल्द बंद करने के लिए कदम उठाया जा रहा है।"

मालनपुर इकाई को बंद करने के बाद कंपनी के पास हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में कुल दो संयंत्र रह जाएंगे।

कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2.90 फीसदी तेजी के साथ 233.90 रुपये पर बंद हुए।

जून 2014 में समाप्त तिमाही में कंपनी को 8 लाख रुपये का घाटा हुआ है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0