businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अशोक लेलैंड की बिक्री 43 फीसदी बढ़ी

Source : business.khaskhabar.com | May 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Ashok Leyland sales grew 43 percentमुंबई। चेन्नई की वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने सोमवार को कहा अप्रैल में उसने साल-दर-साल आधार पर 43 फीसदी अधिक 8,435 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 5,897 वाहन बेचे थे। शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कंपनी ने कहा कि मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 4,523 वाहनों से 45 फीसदी बढ़कर 6,549 रही। हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 37 फीसदी बढ़ी और यह 1,374 से बढ़कर 1,886 हो गई। 2014-15 के पूरे कारोबारी साल में कंपनी ने 17 फीसदी अधिक 1,04,902 वाहन बेचे, जबकि 2013-14 में कंपनी ने 89,337 वाहन बेचे थे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0