businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल का ब्रांड मूल्य दुनिया में सर्वाधिक

Source : business.khaskhabar.com | Oct 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Apple brand value highest in the worldवाशिंगटन। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल इंक का ब्रांड मूल्य इस वर्ष सर्वाधिक रहा। यह बात सोमवार को जारी एक रपट में सामने आई। इंटरब्रांड द्वारा तैयार की जाने वाली सालाना रपट के मुताबिक, एप्पल 170.3 अरब डॉलर ब्रांड मूल्य के साथ दुनिया में सबसे ऊपर रही। यह मूल्य गत वर्ष के मुकाबले 43 फीसदी अधिक है।

गूगल इंक का ब्रांड मूल्य गत वर्ष के मुकाबले 12 फीसदी बढ़ा और यह 120.3 अरब डॉलर मूल्य के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है।

रपट के मुताबिक, एप्पल और गूगल के बाद शीर्ष 10 ब्रांडों में शामिल रहे कोका कोला (78 अरब डॉलर), माइक्रोसॉफ्ट (67 अरब डॉलर), आईबीएम (65 अरब डॉलर), टोयोटा (49 अरब डॉलर), सैमसंग (45 अरब डॉलर), जनरल इलेक्ट्रिक (42 अरब डॉलर), मैकडॉनल्ड (39 अरब डॉलर) और अमेजन (37 अरब डॉलर)। सूची के शीर्ष नौ ब्रांड पिछले वर्ष के अपने स्थान पर कायम हैं। अमेजन ने हालांकि मर्सिडीज बेंज को खिसकाकर इस साल 10वें स्थान पर जगह बनाई। गत वर्ष की इंटरब्रांड रपट में अमेजन को 15वां स्थान दिया गया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0