businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अंबुजा सीमेंट का शुद्ध लाभ 39 फीसदी घटा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Ambuja Cement net profit 39 percentचेन्नई। अंबुजा सीमेंट ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 38.8 फीसदी कम रहा। कंपनी ने शेयर बाजारों को जारी अपने बयान में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 318 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान अवधि में 520 करो़ड रूपये था।

होल्सिम समूह के कंपनी की कुल आय आलोच्य अवधि में 8.1 फीसदी कम 2,425 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,638 करो़ड रूपये थी। कंपनी ने शुद्ध लाभ और आय में गिरावट का कारण बताते हुए बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में सीमेंट की मांग कम रही।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0