businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरटेल ने 4जी का ट्रायल शुरू किया

Source : business.khaskhabar.com | May 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Airtel Launches 4G Trials for Existing Customers in Mumbaiमुंबई। दूरसंचार सेवा क्षेत्र की दिग्गज निजी कंपनी भारती एयरटेल ने इंटरनेट की चौथी पीढी सेवा के बारे में उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के उद्देश्य से मुंबई में मौजूदा ग्राहकों के लिए 4जी (एलटीई) सेवा का ट्रायल शुरू किया है। कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि इसके तहत मुंबई के उपभोक्ता 3जी के मूल्य पर 4जी सेवा प्राप्त कर सकते हैं। उसने कहा कि 3जी प्लैटिनम सेवा के बाद अब 4जी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए निवेश किया गया है। इस सप्ताह की शुरूआत में कंपनी ने चेन्नई में 4जी सेवा का ट्रायल शुरू किया है। अप्रैल 2012 में उसने कोलकाता में देश की पहली 4जी सेवा की शुरूआत की थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0