businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को नॉन स्टॉप सेवा 2 दिसंबर से

Source : business.khaskhabar.com | Sep 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Air India to Launch Non Stop Flight to San Francisco on December 2नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि वह दो दिसंबर से दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के बीच सीधी सेवा शुरू करेगी।

एयर इंडिया द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है, "सैन फ्रांसिस्को अमेरिका में कंपनी का चौथा गंतव्य होगा। एयर इंडिया अभी न्यूयार्क, नेवार्क और शिकागो के लिए सीधी दैनिक सेवा का संचालन करती है।"

नई सेवा से सिलिकॉन वैली में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय को सीधा लाभ पहुंचेगा। मोदी के अमेरिका में दौरे में सिलिकॉन वैली एक महत्वपूर्ण प़डाव है। दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को मार्ग पर एयर इंडिया की सेवा सप्ताह में तीन दिन -बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस उ़डान में प्रथम श्रेणी में 8 सीटें, बिजनेस श्रेणी में 35 सीटें और इकनॉमी श्रेणी में 195 सीटें होंगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0