businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया को मिला 19वां ड्रीमलाइनर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Air India receives 19th Dreamlinerनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसे 19वां ड्रीमलाइनर विमान मिला है और इस महीने वह एक और विमान को बेडे में शामिल करने की योजना बना रही है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस विमान की आपूर्ति पिछले सप्ताह हुई थी और यह एयर इंडिया के दिल्ली-कोचीन-दुबई मार्ग पर सेवा प्रदान करेगा। एयर इंडिया के अपने बेडे की विस्तार योजना के अंग के तौर पर जनवरी, 2006 में 68 विमानों का ऑर्डर दिया था जिनमें 27 ड्रीमलाइनर और 41 बी-777 और बी-737-800 विमान शामिल हैं। कंपनी को पहला 787 ड्रीमलाइनर सितंबर, 2012 में मिला था। कंपनी ने कहा कि 20वें और 2ावें ड्रीमलाइनर की आपूर्ति इस साल मार्च के अंत तक और जून में होनी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0