businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया के 15 कर्मचारियों का तबादला

Source : business.khaskhabar.com | Sep 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Air India 15 employees transferredतिरूवनंतपुरम। विमानन कंपनी एयर इंडिया के वाणिज्यिक विभाग के करीब 15 कर्मचारियों का यहां शनिवार को केरल में दूसरे ठिकानों पर तबादला कर दिया गया।तबादला किए गए सभी कर्मचारियों की पदवी सहायक प्रबंधक की है। एयर इंडिया के केंद्र प्रबंधक एस.बी.एस. जैकब ने यहां आईएएनएस से कहा कि इसे सामूहिक तबादला नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि एयर इंडिया काफी ब़डी कंपनी है। जैकब ने कहा, ""मैं यह बता पाने में असमर्थ हूं कि आखिर इतने लोगों का तबादला क्यों किया गया, क्योंकि ऎसे फैसले प्रबंधन करता है। लेकिन तबादला किए गए लोगों को नए लोगों से स्थानापन्न नहीं किया जाने वाला है।""

नौ सहायक प्रबंधकों का स्थानांतरण कोçच्चा में किया गया है और छह का तबादला कोझिकोड में किया गया है। इन लोगों में तीन महिला कर्मी हैं और तीनों को कोçच्चा भेजा गया है। कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा, ""इन तबादलों में बुनियादी नियमों की अनदेखी की गई है।

साथ ही कोझिकोड में तबादला ऎसे समय में हुआ है जब कोझिकोड अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के हवाईपट्टी के नवीनीकरण के कारण वहां कई उ़डानें रद्द की गई हैं।"" यह भी गौरतलब है कि तबादला ऎसे वक्त किया गया है, जब कंपनी में शीर्ष स्तर पर फेर-बदल किए जा रहे हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0