businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अदाणी की कोयला खनन परियोजना को अदालत में चुनौती

Source : business.khaskhabar.com | May 29, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Adani coal mining project in court challengeमेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में वहां के मूल निवासी भूमि मालिकों ने भारत की दिग्गज खनन कंपनी अदाणी समूह के 16.5 अरब डॉलर की कारमाइकल कोयला खान परियोजना को नए सिरे से संघीय अदालत में चुनौती दी है।

मूल निवासी वांगान ऎंड जागालिंगोऊ ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने कारमाइकल खान परियोजना को रोकने का संकल्प लिया है और अगर वे परियोजना पर आगे बढते हैं तो उनकी बडे पैमाने पर परंपरागत जमीन और प्राचीन संपर्क सदा के लिए लुप्त हो जाएगा। वांगान ऎंड जागालिंगोऊ से संबद्ध और प्रवक्ता एड्रिआन गुरागुब्बा ने कहा, "हमने ऑस्ट्रेलिया की संघीय अदालत में अपील और न्यायिक समीक्षा दायर की है।

इसमें ऑस्ट्रेलिया के नेशनल नेटिव टाइटल ट्राइब्यूनल के फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें कहा गया है कि क्वींसलैंड सरकार कारमाइकल को खनन पट्टा दे सकती है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पडी तो हम मामले को उच्च न्यायालय में ले जाएंगे। पिछले महीने कुछ जमीन मालिकों ने आरोप लगाया था कि अदाणी यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी इस परियोजना का समर्थन कर रहे हैं। मूल निवासियों के इस कदम के बाद अदाणी ने एक बयान जारी कर कहा, "समूह को भरोसा है कि नेशनल नेटिव टाइटल ट्राइब्यूनल के निर्णय को बरकरार रखा जाएगा।"

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0