businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

6.83 लाख पंजीकृत कंपनियां बंद

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 683 lakh registered firms closed 396471नई दिल्ली। कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय (एमसीए) के साथ पंजीकृत लगभग 6.8 लाख कंपनियां बंद हो गई हैं। सरकार की तरफ से हाल में जारी आंकड़े के अनुसार, बंद हुईं कंपनियों की यह संख्या एमसीए के साथ पंजीकृत कुल कंपनियों का 36 प्रतिशत हैं।

आंकड़े के अनुसार, पंजीकृत 18,94,146 कंपनियों में से 6,83,317 कंपनियां बंद हो गई हैं।

सरकार ने उन कंपनियों की पहचान करने और उन्हें बंद करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है, जिन्होंने लगातार दो वित्त वर्षों से अधिक के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किए थे।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,42,425 कंपनियां बंद हुईं, और उसके बाद दिल्ली में 1,25,937 कंपनियां बंद हुईं।

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने वित्तवर्ष 18 और वित्तवर्ष 19 में क्रमश: 2,26,166 कंपनियों और 1,12,797 कंपनियों के नाम रद्द किए।
(आईएएनएस)

[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0