businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूपी में इस साल 56.25 लाख मीट्रिक टन की गई गेहूं खरीद

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2021 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 5625 lakh metric tonnes of wheat procured in up this year 482331लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इस साल अप्रैल माह से शुरू हुई खरीद में राज्य सरकार ने कुल 1288461 किसानों से 56.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। चार साल में राज्य सरकार 33 लाख से अधिक किसानों से 162.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर चुकी है। किसानों को 10019.56 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो अखिलेश सरकार के वर्ष 2016-17 में 7.97 लाख मीट्रिक टन खरीद के मुकाबले लगभग 8 गुना ज्यादा है। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, रबी विपणन वर्ष 2017-18 में 800646 किसानों से 36.99 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। 2018-19 में 52.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदकर 11,27195 किसानों को भुगतान किया। 2019-20 में 37.04 लाख मीट्रिक टन और 2020-21 में 35.76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। वहीं सपा सरकार में वर्ष 2015-16 में 403141 किसानों से 22.67 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। 2016-17 में केवल 7.97 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। 2013-14 में सबसे कम केवल 6.83 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।

राज्य सरकार ने 2017-18 में 6011.15 करोड़, 2018-19 में 9231.99 करोड़, 2019-20 में 6889.15 करोड़ और 2020-21 में 6885.16 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जबकि अखिलेश सरकार में वर्ष 2012-13 में 6504.45 करोड़, 2013-14 में 921.96 करोड़, 2014-15 में 879.23 करोड़, 2015-16 में 3287.26 करोड़ और 2016-17 में 1215.77 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया।

खरीफ की फसल में वर्ष 2020-21 में 66.84 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर 13 लाख से अधिक किसानों को 12438.70 करोड़ रुपये भुगतान किया। 2019-20 में 706549 किसानों से 56.57 मीट्रिक टन खरीद की गई। 2018-19 में 684013 किसानों से 48.25 मीट्रिक टन और 2017-18 में 492038 किसानों से 42.90 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

धान खरीद में वर्ष 2012-13 में 299044 किसानों से 17.79 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की थी। 2013-14 में 123476 किसानों से 9.07 लाख मीट्रिक टन, 2014-15 में 196044 किसानों से 18.18 लाख मीट्रिक टन, 2015-16 में 433635 किसानों से 43.43 लाख मीट्रिक टन धान खरीद ही कर पाई थी। (आईएएनएस)

[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0