businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पांच बडे बैंकों पर 5.7 अरब डॉलर का जुर्माना

Source : business.khaskhabar.com | May 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 5.7 billion Dollar penalty on five big banksवॉशिंगटन। अमेरिीका ने विश्व के पांच बडे बैंकों पर कुल 5.7 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। ये पांच बैंक हैं- जेपी मॉर्गन, सिटी ग्रुप, बार्कलेज, आरबीएस और यूबीएस एजी। इन बैंकों पर विदेशी विनिमय या ब्याज दरों में धांधली करने का आरोप है। जेपी मॉर्गन, सिटी ग्रुप, बार्कलेज और आरबीएस ने अमेरिकी कानूनों के उल्लंघन की बात मानी है, जबकि यूबीएस एजी ने ब्याज दरों में गडबडी के आरोपों को स्वीकार किया है।

सबसे अधिक 2.4 अरब डॉलर का जुर्माना बार्कलेज बैंक पर लगाया गया है, क्योंकि उसने ब्रिटेन, अमेरिका और स्विट्जरलैंड के नियामकों की जांच में सहयोग नहीं किया था। यूएस एटॉर्नी जनरल लोरेट्टा लिंच का कहना है कि वर्ष 2007 से पांच वर्ष तक मुद्रा कारोबारियों ने विनिमय दरों में गडबडी के लिए लगभग हर दिन एक निजी इलेक्ट्रॉनिक चैट रूम का इस्तेमाल किया।

इन बैंकों की हरकत से दुनियाभर में ना जाने कितने उपभोक्ताओं, निवेशकों और संस्थाओं को नुकसान हुआ। नियामकों का कहना है कि वर्ष 2008 से वर्ष 2012 के बीच कई कारोबारियों ने एक गुट बना लिया था और उन्होंने अपने फायदे के लिए कीमतें तय कीं। ये कारोबारी कीमतें तय करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते थे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0