businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

25,505 कारों को वापस लेगी क्रिसलर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 25 505 Chrysler cars will returnबीजिंग। जानी मानी कार निर्माता कंपनी क्रिसलर की चीनी सहायक कंपनी खामियों के कारण अपनी कारों को वापस लेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कंपनी के गुणवत्ता निगरानी प्रशासन की ओर से जारी ऑनलाइन बयान में कहा गया है कि कंपनी एक जनवरी, 2011 से लेकर 11 दिसंबर, 2013 तक बनी 25,505 आयातित ग्रैंड केरोकिस कारों को वापस लेगी।

बयान के मुताबिक, वाहन में लगी सन विजर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का खतरा है। बयान के अनुसार, कारों की वापसी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी संबंधित उपकरण को नि:शुल्क बदलेगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0