businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 0.87 फीसदी तो निफ्टी में 0.86 फीसदी की तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 087 percent in sensex nifty up by 086 percent (weekly review) 317899मुंबई। बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए, जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में कमी और डॉलर के खिलाफ रुपये में आई मजबूती का प्रमुख योगदान रहा। वहीं, वैश्विक बाजारों में इटली की राजनीतिक स्थिति व वैश्विक व्यापार युद्ध के ताजा खतरे के कारण उतार-चढ़ाव देखा गया।

 साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 302.39 अंकों या 0.87 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 35,227.26 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 91.05 अंकों या 0.86 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10,696.20 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक में 51.90 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 15,852.51 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 172.47 अंकों या 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 16,978.96 पर बंद हुआ।

सोमवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट हुई। इस दिन सेंसेक्स 240.61 अंकों या 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 35,165.48 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 83.50 अंकों या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 10,688.65 पर बंद हुआ।

मंगलवार को शेयर बाजार में उतारचढ़ाव का दौर रहा और सेंसेक्स 216.24 अंकों या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 34,949.24 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 55.35 अंकों या 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 10,633.30 पर बंद हुआ।

बुधवार को भी शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। इस दिन सेंसेक्स 43.13 अंकों या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 34,906.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18.95 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 10,614.35 पर बंद हुआ।

गुरुवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 416.27 अंकों या 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 35,322.38 पर बंद हुआ और निफ्टी 121.80 अंकों या 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 10,736.15 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को जारी विनिर्माण क्षेत्र के आंकड़ों में गिरावट की जानकारी सामने आने के बाद सेंसेक्स 95.12 अंकों या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 35,227.26 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 39.95 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 10,696.20 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - लार्सन एंड टूब्रो (2.05 फीसदी), एचडीएफसी (1.28 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.81 फीसदी), कोल इंडिया (6.56 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (5.16 फीसदी), मारुति सुजुकी इंडिया (2.87 फीसदी), बजाज ऑटो (4.83 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (4.87 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईटीसी (0.81 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.38 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.36 फीसदी), इंफोसिस (0.70 फीसदी), टीसीएस (3.48 फीसदी) और विप्रो (1.49 फीसदी)।

आर्थिक आंकड़ों में, वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की विकास दर 7.7 फीसदी रही, जबकि इसके पिछले साल की समान तिमाही में यह 6.1 फीसदी पर थी।
(आईएएनएस)

[@ इन 7 सरल उपाय से चमकाएं अपनी किस्मत]


[@ आपका मनपसंद घर ढूंढने में मदद करेंगे ये 5 एप्स]


[@ आसानी से पता कर सकते हैं किसने चेक किया आपका फेसबुक प्रोफाइल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0