businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 चेन्नई। एक्सिस बैंक ने बुधवार को कहा कि 2014-15 में उसे 7,357.82 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो 2013-14 में 6,217.67 करो़ड रूपये था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों में जारी किए गए अपने बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 43,843.64 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 38,046.38 करो़ड रूपये थी।

कंपनी के बोर्ड ने 2014-15 के लिए अपने प्रत्येक शेयर पर 4.60 रूपये के लाभांश की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने साथ ही कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेश/प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफआईआई/एफडीआई) सीमा बढ़ाकर चुकता शेयर पूंजी का 74 फीसदी करने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी लेने का फैसला किया। यह सीमा कंपनी ने अपने लिए अभी 62 फीसदी रखी है।

IANS

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0